फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन डिमांड गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। पुलिस ने होटल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के पास ऑन डिमांड गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 3 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली फेज टू पुलिस की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर 88 के पास से रोहित सिंह को पकड़ लिया। इसके पास से 2 किलो गांजा मिला है। रोहित मूल रूप से गोंडा का रहने वाला है और असगरपुर में किराये पर रहता है। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद नोएडा आ गया था और इसकी गांजा तस्करों से पहचान हुई तो दूसरे प्रदेश से का गांजा लाकर अधिक दामों में बेच कर कमाई करने लगा। वहीं कोतवाली फेज वन पुलिस की टीम ने मानिक चौधरी को सेक्टर-10 पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1 किलो गांजा मिला है। यह सेक्टर 10 जेजे कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें