संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। डीएम के अनुमोदन पर घोसी पुलिस ने शुक्रवार को एक करेाड़ की धोखाधड़ी मामले में चार भाइयों सहित पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
सभी पर लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर एक गबन का आरोप है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर तीन जिलों की पुलिस इनके घर पहुंचकर कुर्की की नोटिस चस्पा की थी। दो भाई गैंगस्टर आरोपी कहीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद खालिद और मोहम्मद नदीम को पुलिस ने दिसंबर 2024 में गिरफ्तार कर चुकी है।
कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि जौनपुर जिले के मीरगंज के बरावा गांव के मूल व वर्तमान में लखनऊ के फूलबाग महानगर निवासी फुरकान अहमद, घोसी के करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद अख्तर, मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद, मोहम्मद खालिद अंसार, मोहम्मद नदीम अहमद के खिलाफ लखनऊ, बिहार और घोसी में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ अवैध तरीके से धन अर्जित करने का आरोप है। वर्तमान में सभी आरोपी कोर्ट से जमानत कराकर अलग अलग स्थानों पर निवास करते हैं।