फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तत्काल बुकिंग खुलते ही सीटें फुल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अकबरपुर ​स्थित रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए लोगों की लगी लाइन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सहालग का दौर शुरू हो जाने के साथ ही ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मारामारी फिर बढ़ने लगी है। इसके चलते ही तत्काल बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो जाने से लोगों को कन्फर्म टिकट न मिल पाने से परेशानी उठाना पड़ा रही है। शुक्रवार को सिर्फ एक यात्री को ही तत्काल टिकट मिल सका, बाकी सीटें फुल बताई गई।
विज्ञापन


ट्रेनों में वेटिंग व रिग्रेट के चलते यात्रियों के लिए सफर का संकट पैदा हो गया है। शुक्रवार को तत्काल टिकट के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी थी। काउंटर खुला तो 10 लोगों ने अलग-अलग जगहों के लिए आवेदन किया, लेकिन एक को ही टिकट मिल पाया। रेलवे की वेबसाइट खुलते ही 15 सेकंड में सीटें भर जाने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता व अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। अकबरपुर स्टेशन से होकर जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस (13151), गंगा सतलज (13307), कैफियात एक्सप्रेस (12225) ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं हो पा रहा है। टिकट के लिए आवेदन करने पर रेलवे की ओर से खेद जताया जा रहा है। कई अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, जो हर मिनट बढ़ती ही जा रही है।
दिल्ली के लिए 28 दिसंबर का आरक्षण टिकट लेने आए रामकुमार ने बताया कि अकबरपुर से कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा था, इसलिए लखनऊ से दिल्ली का लिया है। प्रिंस ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े थे। इसके बावजूद कोलकाता के लिए तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम ने बताया कि शादियों के सीजन के कारण ज्यादातर गाड़ियां रिग्रेट चल रही हैं। वेटिंग भी लंबी है। तत्काल में शुक्रवार को एक ही टिकट कन्फर्म हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें