फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
12 साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

रबूपुरा। एक गांव में बुधवार रात दो युवकों ने 12 साल बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने मामला रफादफा करने के लिए गांव में पंचायत की और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर धमकाया। इससे डरकर पीड़ित परिवार ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बृहस्पतिवार रात पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आठवीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी बुधवार रात नौ बजे घर से अहाते में मवेशियों को बांधने जा रही थी। इसी दौरान राकेश और अर्जुन ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी बाइक पर बैठाकर पीड़िता को घेर पर ले गए। दोनों ने बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी पक्ष ने पीड़ितों को रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक लिया और बृहस्पतिवार को दिनभर पंचायत की। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने पंचायत की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

----------------------------
आरोपी पीड़िता के परिचित हैं। बच्ची का आरोप है कि दोनों पीड़िता को बाइक पर बैठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें