फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग स्टेशन का अभाव, खुले में डाला जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में नई सब्जी मंडी के पास पड़ा कूड़ा। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर में डंपिंग स्टेशन की योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। शहर में कई जगहों पर लोग खुले में कूड़ा डाल रहे हैं। कूड़े के कारण गंदगी और दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। नगरवासियों में नगरपालिका के प्रति रोष है। कूड़ा निस्तारण के लिए शहर से दूर दूध-घाटी में डंपिंग स्टेशन बनाने के लिए वर्षों पहले नगरपालिका ने घोषणा की थी, लेकिन आज तक यह योजना अधूरी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर के बीच में कूड़े के ढेर सरकार के सफाई अभियान की पोल खोल रहे हैं। सोनू जिंदल, नसीम अहमद और संजय ने बताया कि नई सब्जीमंडी के पास खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। वहीं इस बारे में नगरपालिका के चेयरमैन अशोक गुर्जर ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें