फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पुलिस के संरक्षण में चल रहा था जुआ, चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

Thu, 12 Sep 2019 03:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
निलंबित चौकी इंचार्ज नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस के संरक्षण में जुआ खिलाने के आरोप में एसएसपी ने बरौला चौकी प्रभारी नीरज कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक बीट कांस्टेबल व एक पीसीआर पर तैनात सिपाही भी शामिल है। एसपी सिटी की जांच के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की। इस मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। नोएडा में इससे पहले भी भ्रष्टाचार और गलत कार्यों में शामिल रहे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को कोतवाली सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष ने बरौला के एक मकान में छापा मारा था। इसमें 11 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया था और इनके पास से 1.11 लाख रुपये और ताश बरामद हुए थे। इस दौरान पता चला कि मकान में डेढ़ साल से यह खेल चल रहा है जो पुलिस के संरक्षण में चल रहा था। इसमें चौकी प्रभारी, बीट कांस्टेबल से लेकर स्थानीय पीसीआर के सिपाही की मिलीभगत है।

बताया जाता है कि यहां से इन पुलिसकर्मियों का महीना बंधा हुआ था। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी सिटी विनीत जायसवाल से कराई तो पता चला कि बरौला चौकी प्रभारी नीरज कुमार, बीट कांस्टेबल आबिद हुसैन और पीसीआर सिपाही नीरज कुमार की मिलीभगत है। एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को कर्तव्यपालन में लापरवाही और उदासीनता बरतने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि जुआ खिलाने में संलिप्त पाए जाने पर बरौला चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जनपद के पुलिसकर्मी किसी तरह के भ्रष्टाचार या गलत कार्यों में लिप्त पाए जाते हैं तो तुरंत कार्रवाई होगी।

दागदार रहा है नोएडा पुलिस का दामन

गलत कार्यों में लिप्त पुलिसकर्मी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। नोएडा में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए जाने पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। दो महीने पहले सेक्टर-44 के चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों को हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया गया था।

भ्रष्टाचार के मामले में कोतवाली सेक्टर-20 के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत को भी गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल कॉल सेंटर मालिक से उगाही के मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में तत्कालीन एसएचओ अनिल प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें