फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भट्ठियां बनीं, कस रहीं नलों में टोंटियां

विज्ञापन
पानी के लिए टोंटी लगाने में जुटा कारीगर।
विज्ञापन
छाता। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के कस्बे में 14 नवंबर को भोजन व ठहराव की व्यवस्था में प्रशासन जुटा हुआ है। यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेकमेंट कंपनी के सामने 14 नवंबर को दोपहर के भोजन की व्यवस्था के लिए एक दर्जन भट्ठियों को बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। पीने के पानी के लिए कारीगर दीवार पर पाइप की फिटिंग कर रहे हैं। इनमें सैकड़ों की संख्या में टोंटी लगाई जा रही हैं। यात्रा का रात्रि विश्राम गुप्ता रेजीडेंसी पर होना है। जहां पर भी भट्ठियां बनाने, जल व्यवस्था व टेंट लगाने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। छाता क्षेत्र के यात्रा प्रभारी रवि द्विवेदी ने बताया कि यात्रा के आने से एक दिन पहले तक सभी तैयारियां पूर्ण हो जाएंगी।



लोग पदयात्रा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। यात्रा को छाता पहुंचने में मात्र तीन दिन शेष हैं। ठाकुर चरन सिंह, आरपी सिंह, डॉक्टर रामवीर, विष्णु, राजीव गुप्ता, राजू भार्गव आदि पदयात्रा में शामिल होने के इच्छुक हैं। उन्हें छाता में यात्रा पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें