फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गोला स्टेडियम टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला खेल महोत्सव के तीन दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट में गोला स्टेडियम टीम विजेता रही। शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फुटबाॅल में गोला स्टेडियम गोला और नीचीभूड़ घुसियाना ए के मध्य खेला गया। इसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबर रही। ट्राई बेकर में गोला स्टेडियम गोला 5-4 से चैंपियन बना। मुख्य अतिथि पंडित रामदेव शास्त्री और आयोजक एवं नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
नगर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत एमडी मुख्य अतिथि अतुल अग्रवाल ने कराई। शतरंज प्रतियोगिता में 92 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर में बाईपास मार्ग स्थित अनिल वर्मा के कोर्ट में बैटमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष गुप्ता ने कराई। दो दिवसीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 14 में 15 टीम, अंडर 19 में 21 टीम और ओपन वर्ग 22 टीमें भाग ले रही हैं।

बाक्स
ताइक्वांडो में कमल किशोर, नूर अफ्शा बना विजेता

नगर के गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. अवनी वर्मा ने कराई। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एलीट ताइक्वांडो एकेडमी, यूडीसीए ,स्कोरवेल इंटरनेशनल, ब्राइट लैंड एकेडमी, बजाज पब्लिक स्कूल, सेंट जॉस, चिल्ड्रंस एकेडमी सहित 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें बालक वर्ग में कमल किशोर, श्रेष्ठ, विवेक, आयुष गुप्ता, अंश कुमार, अंशू, पार्थ राज, सुहान, और बालिका वर्ग में नूर अफ्शा ,अहाना, अनन्या, नमृता, अदिश्री अपने-अपने ग्रुप में चैंपियन बनी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता प्रभारी शहवाज अली, रेफरी शिवा गुप्ता, निशांत वर्मा तथा टेक्निकल टेबल पर मयूरी चौहान, आदेश शुक्ला, मनीषा भारती, आर्यन चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें