फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज उत्पीड़न और बहू से अश्लील हरकत के आरोपी ससुर को अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बहू के साथ दहेज उत्पीड़न और अश्लील हरकत के आरोपी ससुर अलीगढ़ निवासी भूकेश पाल सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। आरोपी के खिलाफ थाना रबूपुरा में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार विवाहिता की शादी 3 मार्च 2024 को आरोपी के बेटे पुनीत चौहान से हुई थी। आरोप है कि शादी में उसके मायके वालों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए। जिसमें 7 लाख नकद, लगभग 3 लाख का घरेलू सामान और कपड़े, तीन तोले की सोने की चेन व अंगूठी शामिल थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न और गाली-गलौज शुरू हो गई। 15 फरवरी 2025 को नहाने के बाद कमरे में जाते समय ससुर ने उसे पीछे से पकड़ लिया, कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। सास ने उसे बचाया था। 28 मार्च 2025 को सास ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी लंबे समय से पत्नी और छोटे बेटे के साथ अलग रहता है। वहीं अदालत ने कहा कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं। अदालत ने आरोपी को शर्तों के साथ जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें