फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थार ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 आईथम गलोरिया मॉल के सामने तेज रफ्तार थार ने आगे-पीछे चल रही दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गया। बीटा-2 थाना पुलिस ने शनिवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ईटा-1 निवासी नवनीत आर्य ने बताया कि 19 नवंबर की रात वह परिवार के साथ टाटा सिएरा से दिल्ली से लौट रहे थे। उनके पीछे रिश्तेदारों की टाटा पंच भी चल रही थी। रात करीब 12:30 बजे थार ने पहले टाटा पंच को टक्कर मारी। इसके बाद थार ने आगे चल रही सिएरा में भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों परिवारों के सदस्यों को अंदरूनी चोटें आई हैं। सिएरा उनकी पत्नी निशा सिंह के नाम पंजीकृत है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें