फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट के बैकयार्ड में लगी आग, मेंटेनेंस टीम की सूझबूझ से बुझी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- ऊपर से फेंकी गई सिगरेट की चिंगारी पर शक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में रविवार शाम डी टावर के फ्लैट नंबर-31 के बैकयार्ड में अचानक आग लग गई। आग ने बैकयार्ड में रखे सभी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि मेंटेनेंस टीम ने समय रहते दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते हुए फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग फ्लैट के अंदर तक पहुंच गई थी, जिससे कमरे का गेट और परदे जल गए, लेकिन टीम की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।
फ्लैट के निवासी नितिन का कहना है कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर थे। शाम करीब 6:30 बजे अचानक बैकयार्ड से आग उठी, जिसकी लपटें तेजी से बढ़ते हुए कमरे तक पहुंच गईं। बैकयार्ड में रखा सोफा, कुर्सियां और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू शुरू कर दिया।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि बैकयार्ड में ऊपर की मंजिलों से सिगरेट पीकर फेंकी जाती है। फ्लैट में किसी भी प्रकार का शॉर्ट सर्किट या बिजली से जुड़ी खराबी नहीं मिली है, ऐसे में आशंका है कि ऊपर से फेंकी गई सिगरेट की चिंगारी आग लगी।
विज्ञापन

सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के लीगल हेड अमित गुप्ता का कहना है कि मेंटेनेंस टीम और सुरक्षा कर्मियों ने आग को को समय रहते काबू में कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन आग पहले ही बुझाई जा चुकी थी। फ्लैट के ऊपर तीन मंजिलों में रहने वाले लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें