फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइको अकाउंटेंट पकड़े जाने के बाद तीन पीड़ित महिलाएं पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
साइको अकाउंटेंट पकड़े जाने के बाद तीन पीड़ित महिलाएं पहुंची थाने
विज्ञापन

फॉलोअप

-स्कूटी पर सवार होकर पीछे से कमर के नीचे कैंची मारता था आरोपी, सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शनिवार को पकड़ा था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की सड़कों पर पैदल जा रही महिलाओं के पीछे से कमर के नीचे कैंची मारकर भागने वाला आरोपी अकाउंटेंट पकड़े जाने के बाद और भी पीड़ित महिलाएं सामने आ रही हैं। आरोपी को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने जांच में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। यह खबर फैलने के बाद तीन और पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची और आपबीती बताई। इनमें दो गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी की और एक महिला नोएडा में रहने वाली हैं, जबकि एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों युवतियां नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर रहती हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई थीं। शनिवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित वर्मा ( 26) निवासी प्रगति विहार खोड़ा कॉलोनी के रूप में हुई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जांच में हासिल कर लिया था जिसमें यह एक महिला के वार करते हुए दिखाई दिया। थाने पहुंचीं तीनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवक ने उन्हें भी कैंची मारकर घायल किया था। आरोपी ने यह घटनाएं 19 और 20 मई को नोएडा में अलग-अलग स्थान पर की थीं। उनको जब पता चला कि राह चलती महिलाओं की कमर में धारदार नुकीली वस्तु से हमला करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है तो उन्होंने राहत की सांस ली। पुलिस में शिकायत दर्ज न कराने के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि वह लोकलाज और कानूनी प्रकिया से गुजरना नहीं चाहती थीं। पुलिस ने घायल हुईं तीनों महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें