फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिग्नल में गड़बड़ी होने से अट्टा पीर चौक पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


- चारों तरफ का ट्रैफिक फंसा, मैनुअली सुचारू कराया मार्ग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अट्टापीर चौक पर सोमवार की दोपहर ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गया। खराबी आने से चारों ओर का ट्रैफिक फंस गया। ऐसे में सेक्टर 18 तक लंबा जाम लग गया। करीब दस मिनट से ज्यादा तक सिग्नल खराब रहा। जाम लगने के कारण अव्यवस्था बढ़ गई और हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन



सेक्टर- 18 से अट्टापीर चौक वाली छोर जाम होने के कारण सेक्टर-18 मार्केट का रास्ता भी बंद हो गया। निकासी और प्रवेश के रास्ते बंद होने से अन्य रास्ते प्रभावित हो गए। इसी तरह रजनीगंधा चौक से अट्टा मार्केट जाने वाले मार्ग पर भी वाहन फंस गए। दो पहिया वाहन चालकों को इस वजह से धूप में परेशान होना पड़ा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने मैनुअली मार्ग सुचारू कराया। जिससे चारों छोर का ट्रैफिक कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें