मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रोसरा गांव निवासी खुर्शीद आलम पतवाड़ी गांव में किराये पर रहता था। वो पतवाड़ी गांव में मीटर की दुकान पर काम करता था। दोपहर में वो दुकान से घर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घर जाने की जगह वो अपने दोस्तों के साथ शराब पीने लगा। तभी उनके बीच विवाद हो गया। जिस पर संजू सिंह निवासी नवादा बदायू ने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और चाकू से पेट पर वार किए।
गंभीर हालत में आरोपी खुर्शीद को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर संजू को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे, लेकिन हत्या के बाद आरोपियों की कोई जानकारी नहीं थी। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।