फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। मेवात के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब मेवात के युवाओं का फौज और पुलिस में भर्ती होने का सपना साकार होने जा रहा है। जिला प्रशासन करीब 200 युवाओं को पुलिस और फौज में भर्ती के लिए कोचिंग शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय नीति आयोग ने भी इसकी मंजूरी जिला प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

नूंह जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि मेवात के युवाओं की फौज और पुलिस में भागीदारी न के बराबर है। मेवात के युवा फिजिकल तो पास कर लेते हैं लेकिन लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं। मेवात के युवाओं को फौज और पुलिस में नौकरी दिलाने के मकसद से जिला प्रशासन की ओर से नीति आयोग को इस बारे में पर लिखा गया था कि फौज और पुलिस में मेवात के बच्चों की अधिक भागीदारी के लिए कोचिंग ट्रेनिंग दी जाए, जिसका सारा खर्च जिला प्रशासन वहन करें। उपायुक्त ने बताया कि अब नीति आयोग ने इसकी मंजूरी दे दी है।
उपायुक्त ने बताया कि जो युवा फौज और पुलिस में भर्ती के इच्छुक हैं जल्दी ही जिला स्तर पर युवाओं का एक फिजिकल टेस्ट करने जा रहे हैं। उन युवाओं में से 200 टॉप युवाओं को चुना जाएगा जिनको जिला प्रशासन की ओर से फौज और पुलिस के लिखित परीक्षा में पास होने की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिला प्रशासन का मकसद होगा की सभी 200 बच्चों को पुलिस या फौज में भर्ती होने का मौका मिले इस तरह के कोचिंग और भी शुरू किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि देखने में आया है कि मेवात के युवा फिजिकल टेस्ट पास कर लेते हैं लेकिन अधिकतर लिखित परीक्षा में फेल हो जाते हैं। जिला प्रशासन अब ऐसे टॉप 200 युवाओं को लिखित परीक्षा की मुफ्त कोचिंग देगा जो फौज व पुलिस के इच्छुक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें