फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेटियों के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग शुरू

Tue, 30 Sep 2025 03:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की शुरूआत
विज्ञापन
बेटियों के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग शुरू
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की शुरूआत राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने की। सोमवार को कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मौके पर छात्राओं के लिए ये सुविधा शुरू हुई। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए बालिकाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है। असीम अरुण ने कॉलेज में हॉस्टल बनवाने की घोषणा की। इस दौरान महाविद्यालय के नए कक्ष का शिलान्यास किया गया। प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने कहा कि अब कॉलेज में ही छात्राओं को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सिविल सेवा, पीजीटी, टीजीटी, बैंकिंग की तैयारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इन छात्राओं को मिला सम्मान : इस साल अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें बीए तृतीय वर्ष की सरिता साहू (प्रथम), निगार फातिमा (द्वितीय), बीए द्वितीय वर्ष अनुश्री वर्मा, बीए प्रथम वर्ष सुहानी राय, एमए प्रथम वर्ष कृति मौर्या, एमए द्वितीय वर्ष अंशिका मौर्य, बीकॉम प्रथम वर्ष जागृति, बीकॉम द्वितीय वर्ष फरहत सिरीन, बीएड द्वितीय वर्ष मनप्रीत कौर व कंचन शुक्ला शामिल रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की शुरूआत

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की शुरूआत

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें