फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : केबल व ट्रांसफार्मर लगाने के काम में 84 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 03:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लविवि : केबल व ट्रांसफार्मर लगाने के काम में 84 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकीपुरम कैंपस में विद्युत उपकेंद्र से फार्मेसी संस्थान भवन तक केबल और ट्रांसफार्मर लगाने के काम में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। इस संबंध में छात्र नेता कार्तिक पांडेय और दुर्गा सिंह ने कुलपति, कुलसचिव, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से लिखित शिकायत कर 83 लाख 84 हजार 785 रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि एलटी, एचटी केबिल को उप्र. लोक निर्माण विभाग की ओर से तय दरों और बाजार मूल्यों से ज्यादा दिखाया गया है। इसी निविदा में डामर व सीसी रोड बनाने और एक कमरा बनाने का भी काम हुआ था। आरोप है कि सड़क व कमरा नहीं बने हैं। इसके बावजूद भुगतान हो गया है। लविवि के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव का कहना है वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें