फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थार कार सवार ठगों ने ट्रैवल एजेंट को ठगा, 20 हजार रुपये उड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
- चारधाम यात्रा बुकिंग के बहाने सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी को थार कार सवार दो लोगों ने चारधाम यात्रा बुक कराने के बहाने अपने जाल में फंसाया और उसके बैग से 20 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने सेक्टर-142 कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित टूर एंड ट्रैवल्स के कारोबारी प्रवीन वर्मा का कहना है कि 25 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके पास चारधाम यात्रा बुक कराने का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बातचीत के लिए सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन बुलाया। प्रवीन अपने सहकर्मी के साथ वहां पहुंचे तो दो लोग काली रंग की बिना नंबर की थार कार में मिले। उन्होंने गाड़ी में बैठकर बात करने का आग्रह किया। प्रवीन और उनका साथी भी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी चलते-चलते यात्रा पैकेज की बात होती रही, लेकिन थोड़ी दूर जाकर आरोपियों ने दोनों को उतार दिया। जब प्रवीन ने अपना लैपटॉप बैग देखा तो उसमें रखा पर्स गायब मिला। पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित का आरोप है कि थार सवार लोगों ने ही उनका पर्स चोरी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें