Iदून में जमीन के सौदे के बहाने कोलकाता के एक व्यक्ति से 71 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित विजय कुमार जायसवाल की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने शुक्रवार को विनय चौहान और नवीन सिंह बिष्ट पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया है।I
Iराजपुर एसओ शैंकी कुमार ने बताया कि विजय दून में अपने परिवार के लिए जमीन खरीदना चाहते थे। आरोप है कि विनय ने कालागांव में एक जमीन को अपना बताकर ठगी की। विजय बड़ी राशि देने के बाद जमीन पर कब्जा लेने गए तो वहां गांव के कुछ लोग आ गए और जमीन को अपना बताया जिससे वह ठगे रह गए। आरोप है कि अभियुक्तों ने मिलकर उन्हें किसी और की जमीन दिखाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। साथ ही अपने पास मौजूद जमीन से अधिक का रकबा बेचा। मामले की जांच जारी है।I