फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 17 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी मो.मुस्ताक ने कैलाभट्ठा में रहने वाले लोहे के कबाड़ का कारोबार करने वाले पिता-पुत्र और एक अन्य युवक पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले मो.मुस्ताक ने बताया कि वह नई बस्ती में पत्नी और बच्चों के साथ 20 साल से रह रहे हैं। उनकी पहचान कैलाभट्ठा निवासी फारुख और उनके बेटे सारून व इंसाद से हुई। तीनों ने अपने 400 गज के प्लॉट में 50 गज जमीन उसे देने का झांसा दिया। पीड़ित ने जेवर गिरवी रखकर और कर्ज लेकर आरोपियों को 18 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि अब आरोपियों ने प्लॉट अन्य को बेच दिया। पैसे मांगने पर मात्र एक लाख रुपये लौटाए। 17 लाख रुपये का तकादा करने पर मो. मुस्ताक को जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट की। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें