मोदीनगर। निवाड़ी के एक गांव में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
निवाड़ी के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को एक सप्ताह पूर्व बागपत जनपद के गांव सिंघावली अहीर के रहने वाले इस्रराइल और अशरफ बाइक पर अगवा कर कब्रिस्तान में ले गए थे। कब्रिस्तान में इस्रराल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को जंगल में फेंक कर भाग गए थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी थीं। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी इस्रराइल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी इस्रराल ने बताया कि किशोरी उसके पड़ोसी अशरफ से मोबाइल पर बात करती थी। उसने अशरफ के मोबाइल से नंबर चोरी कर किशोरी से बात करनी शुरू कर दी। एक सप्ताह पूर्व वह और अशरफ किशोरी से मिलने गांव में पहुंचे और उसे अगवा कर कब्रिस्तान में ले गए थे।