फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन सौदे में धोखाधड़ी, 55 लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी, दंपती सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। क्षेत्र में एक जमीन सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे 55 लाख रुपये ऐंठकर न केवल धोखा दिया गया, बल्कि आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर दंपती सहित तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
मामला गांव दादू की एक कृषि भूमि से जुड़ा है, जहां एक ही प्लॉट को दो अलग-अलग खरीदारों को बेचने का आरोप है।शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी झाड़सा - गुरुग्राम ने बताया कि 7 अप्रैल 2025 को सपना कुमारी पत्नी राज कुमार यादव के साथ एक इकरारनामा सौदा पर हस्ताक्षर किए थे। यह सौदा गांव दादू तहसील तावड़ू जिला नूंह की कुल 2 कनाल 11 मरला भूमि का था। सौदे की कीमत 24 हजार रुपये प्रति गज तय हुई, जिसके बदले राकेश ने 53 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 2 लाख रुपये नकद दिए। रजिस्ट्री की तारीख 7 जुलाई 2025 निर्धारित की गई थी। सौदे को सपना कुमारी और उनके पति राज कुमार यादव ने एजेंट रविंदर कुमार की मदद से कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकरारनामे में स्पष्ट शर्तें लिखी गई थी कि भूमि पर कोई मुकदमा, बंधक या पूर्व सौदा नहीं है। हालांकि, बाद में राकेश को पता चला कि सपना ने उसी भूमि का इकरारनामा पहले ही तेज सिंह निवासी सराय, तहसील तावड़ू के नाम 25 अक्टूबर 2023 को करा लिया था। वर्तमान में तेज सिंह बनाम सपना कुमारी का केस नूंह अदालत में विचाराधीन है। राकेश ने पैसे लौटाने और सौदा रद्द करने की मांग की तो सपना और राज कुमार ने उन्हें धमकाया। एजेंट रविंदर कुमार ने भी धमकी दी। इसके बावजूद भी सपना ने रजिस्ट्री के लिए लीगल नोटिस भेजा, जबकि भूमि पर मुकदमा चल रहा था। पीड़ित राकेश ने 23 दिसंबर को नूंह पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर इकोनॉमिक सेल ने जांच में धोखाधड़ी, साजिश और धमकी के आरोप सिद्ध पाए गए। मामले में मंगलवार को तावड़ू शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें