फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक की हत्या मामले में नौ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। सदर थाने के गांव गोधोला में बच्चों के बीच हुए विवाद में हुए झगड़े में एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 10 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे की है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नौ नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई जेकम ने बताया कि 10 मार्च को गांव में अरमान कैफ सहित बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ बच्चे वहां आ गए और उनके बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और वहां पर एजाज, जुनैद व परवेज, हारिस, वसीम, अहसान, अजहर, जुबैर व अब्बास लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट के आजम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुन्हाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें