फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भूखंड दिलाने के नाम पर 10.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखंड दिलाने के नाम पर 10.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्लॉट के नाम पर 10.68 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि एक आरोपी ने उधार की रकम की जगह प्लॉट दिलाने की बात कहीं। फिर आरोपियों ने षड़यंत्र रचकर उसके पति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मूलरूप से कासगंज फतेहपुर के नंगला गांव निवासी प्रियंका इस समय अपने पति मोहित के साथ नोएडा के सोरखा गांव में रहती हैं। आरोप है कि हैबतपुर निवासी अरविंद कुमार प्रॉपर्टी डीलर है। जो उसके पति से पैसे उधार लेता था। वर्ष 2021 तक उधर की रकम बढ़कर 3.60 लाख रुपये पहुंच गई। पति ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने व्यापार में घाटा बताया और अपना एक प्लॉट देने की बात कहीं। आरोपी ने अपने सहयोगी अलीगढ़ के खत्रीपाडा अतरौली निवासी मनोज कुमार के साथ मिलकर बिसरख गांव में 125 वर्गमीटर का प्लॉट दिखाया। प्लॉट का सौदा 8500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय हुआ। पीड़िता के पति ने एक लाख रुपये और दे दिए। प्लॉट का मालिक अमित निवासी विजयनगर गाजियाबाद बताया गया और उसके के माध्यम से रजिस्ट्री कराने का दावा किया गया। आरोप है कि पीड़ित ने अलग-अलग तारीख में आरोपियों को 10.68 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोपियों ने रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि जब उन लोगों ने मौके पर जाकर पता किया तो वहां बताया गया कि खसरा नंबर 134 उस जगह पर नहीं है। जिस जमीन पर प्लॉट दिखाया गया, वो नोएडा प्राधिकरण की है। आरोप है कि इस संबंध में आरोपियों से बातचीत की तो आरोपी ने दूसरी जगह प्लॉट देने का वादा किया, लेकिन ऐसा नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने अरविंद यादव, मनोज कुमार और अमित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें