फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के साैदे में मिला धोखा, हड़प लिए 14 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बुलंदशहर में तीन बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर एक शख्स के साथ 14.52 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों पर आरोप लगा है। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बख्तावरपुर निवासी संजय बॉबी देशवाल ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के बरासऊ का रहने वाला है। संजय के ही गांव की भूरी देवी, उसका बेटा दिनेश और सीता नोएडा के असगरपुर गांव में रहती हैं। एक ही गांव से होने के कारण तीनों के साथ परिचय था। आरोप है कि भूरी देवी ने संजय से कुछ महीने पहले कहा कि उसे15 लाख रुपये की आवश्यकता है। संजय ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है पर वह किसी जानने वाले से दिलवा सकता है। इसके बदले में गांरटी के तौर पर जमीन या प्लॉट देना पड़ेगा। इसपर भूरी देवी ने संजय से कहा कि अगर वह साढ़े चौदह लाख रुपये दिलवा देगा तो बुलंदशहर वाली तीन बीघा जमीन का बैनामा उसके नाम करवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संजय ने व्यवस्था कर भूरी को 14 लाख 52 हजार रुपये दे दिए। भूरी, उसके बेटे और बहू ने शादी के बाद जमीन का बैनामा करने का वादा संजय से किया। शादी के सात माह बाद तक आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं किया है। आखिर में जब संजय ने तीनों पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो दिनेश ने उसे एक फर्जी चेक दे दिया, जो बैंक में कैश ही नहीं हो सका। इसके बाद 20 जून 2025 को पीड़ित संजय तीनों के घर असगरपुर गया और पैसे वापस करने को कहा। इतने पर तीनों ने संजय के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले में संजय ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें