अपहरण कर किशोरी को बेचने वाले को चार साल की कैद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दो साल पहले किशोरी का अपहरण कर उसे 70 हजार रुपये में बेचने वाले सुनील को जिला अदालत ने चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 15 दिन की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
विशेष लोक अभियोजक चवनपाल भाटी ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को सुनील ने अपहरण करके उसे अपने एक जानकार जसवीर को 70 हजार रुपये में बेच दिया था। इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोग और शामिल थे। 8 दिसंबर को उनका दोष सिद्ध किया जा चुका है। सुनील जमानत पर बाहर था। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म भी किया था। जिला न्यायालय अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वितीय चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने आरोपी के तारीख पर नहीं आने पर गैरजमानती वारंट जारी किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया था।