फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार लावारिस कुत्तों ने डॉगी पर किया हमला, लगे 30 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी की घटना, महिला को लोगों ने बचाया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-107 की ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में मंगलवार शाम करीब आठ बजे चार लावारिस कुत्तों ने पालतू डॉगी (कोको) पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे 30 टांके लगे हैं। डॉगी को लेकर टहल रही महिला को एक व्यक्ति ने बचा लिया। पीड़ित सुप्रिया यादव ने मामले में एओए और मेंटनेंस विभाग से शिकायत की है।
उन्होंने बताया कि जब वह बेसमेंट में कोको को लेकर टहल रही थीं तब अचानक कुछ कुत्तों के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कोको को गोद में उठा लिया और बाहर जाने लगीं। उसी दौरान चार लावारिस कुत्ते आ गए। इससे उनका कुत्ता गोद से उतरकर भागने लगा। इस पर दो कुत्ते कोको की पीछा करने लगे और दो उन पर भौंकने लगे। कुत्ते हमला करते उससे पहले शोर सुनकर मेंटनेंस कार्यालय से व्यक्ति आ गया और उन्हें बचा लिया। उन्होंने बताया कि इस बीच कोको को कुत्तों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। किसी तरह लावारिस कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बती ल्हासा एप्सो प्रजाति का है कोको
सुप्रिया के ससुर राकेश कुमार ने बताया कि कोको तिब्बती ल्हासा एप्सो प्रजाति का कुत्ता है। उसकी उम्र चार साल और वजन सात किलो है। चोट लगने के बाद से वह खाना नहीं खा रहा है और हालत गंभीर है। कुत्तों ने बहू को काटने की कोशिश की थी लेकिन वह बच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें