फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-10, 37 और 56 थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए मामले, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-10, सेक्टर-37 और सेक्टर-56 थानों में हादसे से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहले मामले में दिल्ली के काजीपुर गांव निवासी जीत सिंह ने बताया कि 24 जुलाई सुबह करीब 5:35 बजे वह बाइक से मानेसर जा रहे थे। हयातपुर मार्केट स्थित श्याम मंदिर के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल जीत सिंह को सेक्टर-90 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार चालक दीपक के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में खांडसा मंडी अंडरपास के पास बस की टक्कर से बाइक सवार अनवर अली घायल हो गए। वह मानेसर स्थित एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर हैं। पुलिस के अनुसार, हीरो होंडा चौक के पास तेज रफ्तार बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही बाइक बस से टकरा गई। इस मामले में सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सेक्टर-57 में हिट एंड रन मामले में दंपती कपिल शर्मा और रमा शर्मा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई शाम को पैरागन मॉल के पास तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

कोट-
तीनों मामलों में जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें