फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोरलेन की सड़क धंसी, एक लेन बंद

Fri, 10 Oct 2025 11:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे पर सड़क धसने के बाद होता मरम्मत कार्य। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर से नजीबाबाद को जोड़ने वाले फोरलेन हाईवे पर स्थित रामा पेपर मिल के पास सड़क का लगभग 500 मीटर हिस्सा पहली ही बरसात में धंस गया। यह फोरलेन हाईवे करीब एक साल पहले ही यातायात के लिए खोला गया था। सड़क धंसने के कारण एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नजीबाबाद से बिजनौर आने वाले वाहन अब फ्लाईओवर के नीचे से होकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सड़क के धंसे हुए हिस्से में मरम्मत कार्य हुआ। बताया जा रहा है कि अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। बताया गया कि तीन दिन पहले अचानक सड़क धंस चुकी थी। जिसके बाद धंसे हुए हिस्से से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस मार्ग पर बने भनेड़ा टोल प्लाजा से नियमित रूप से टोल वसूली की जा रही है। इसके बावजूद महज एक साल में सड़क की यह स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते सड़क की नींव कमजोर हो गई होगी।
n इसी फ्लाईओवर को लेकर हुआ था विरोध : करीब एक साल पहले जब टोल लगाना शुरू किया गया तो किसान यूनियन और स्थानीय लोगों ने टोल का विरोध किया था। आरोप था कि टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही फ्लाईओवर तैयार नहीं था। लोगों को नीचे से वाहन ले जाने पड़ रहे थे। इसके बाद इसका निर्माण तेजी से हुआ और इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

n जल्दबाजी में बनी थी उक्त हिस्से में सड़क : एसडीओ
नेशनल हाईवे के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि जिस जगह पर सड़क धंसी है। उस जगह पर बिजली का टॉवर हुआ करता था। दोनों तरफ से सड़क बनने के बाद उक्त टॉवर को हटाया गया था, इस दौरान जल्दबाजी में सड़क बनी थी। जोकि मामूली रूप से धंसी है। मरम्मत कार्य चल रहा है।

फोरलेन हाईवे पर सड़क धसने के बाद होता मरम्मत कार्य। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें