फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर चार लाख लूटे

विज्ञापन
पीड़ित विपिन कुमार - फोटो : Mewat
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नगीना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को गांव जाटका सिसवाना के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने अवैध हथियार (तमंचा) दिखाकर किराना व्यापारी के नौकर से चार लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार ने बताया कि वह मुनीम मंगला ट्रेडिंग कंपनी में पिछले 4 वर्षों से कार्य करता है। सोमवार शाम को वह अपने साथी के साथ भादस, बड़कली से वापस लौट रहा था। तभी बड़कली की ओर से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखा कर रोकने की कोशिश, लेकिन उन्होंने बाइक को नहीं रोका। बदमाशों ने बाइक को लात मार दी, जिससे वह और उनका साथी बाइक से गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर चार लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें