फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आग की चपेट में आकर चार गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर के नौरंगपुर में शनिवार दोपहर एक किसान की झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी के पास बंधे चार गोवंश बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। किसान ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

किसान बिजेंद्र अपने खेत पर अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहता है। पास की दूसरी झोपड़ी में उसने चार गोवंश बांध रखे थे। शनिवार दोपहर अचानक लगी आग को उसने खुद बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण सफल नहीं हुआ। बाद में लोगों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन गोवंशों की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें