फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली हार्ड डिस्क का ऑर्डर रद्द कर डमी लौटाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-थ्री पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर रद्द कर असली हार्ड डिस्क के बदले डमी हार्ड डिस्क रखकर पार्सल लौटाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। उनके कब्जे से 2 हार्ड डिस्क बरामद हुई है। चारों 20 से अधिक हार्ड डिस्क बेच चुके थे। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी सोनू, गाजियाबाद निवासी चिराग व विनोद और फैजाबाद के गुसाइगंज निवासी विकास के रूप में हुई है। सभी आरोपी पहले अमेजन कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

फेज-थ्री कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित ने बताया कि सेक्टर-65 में अमेजन कंपनी का आफिस है। कंपनी की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक कुछ लोग लगातार हार्ड डिस्क ऑर्डर करने के बाद उसे आखिरी वक्त में रद्द करा दे रहे थे। पार्सल लौटाने से पहले उसमें से असली हार्ड डिस्क निकालकर डमी हार्ड डिस्क रख दी जाती थी। इसके बाद पुलिस ने हार्ड डिस्क ऑर्डर करने वाले लोगों के पास पार्सल लेकर पुलिसकर्मियों को भेजा गया। अलग-अलग चार स्थानों पर हार्ड डिस्क ऑर्डर किए गए थे। कुछ ही देर में उसे रद्द कर दिया गया। ऑर्डर लेने के लिए जब कंपनी के कर्मचारी बनकर पुलिसकर्मी पहुंचे तो हार्ड डिस्क के बजाय उसमें डमी रखी मिली। आरोपियों को फेज-थ्री पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक 20 से अधिक हार्ड डिस्क बेच चुके हैं। ऑर्डर किए जाने वाले हार्ड डिस्क की कीमत 7 से 8 हजार रुपये के बीच थी।
दोस्तों से कराते थे हार्ड डिस्क का ऑर्डर
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी दोस्तों से अलग-अलग पतों पर हार्ड डिस्क ऑर्डर कराते थे। पार्सल की डिलीवरी होने के ऐन पहले ऑर्डर कैंसल करा देते थे। इससे कंपनी के डिलीवरी करने आए कर्मी को पता नहीं चलता था। कंपनी से मैसेज आने के बाद पार्सल को वापस लेेने के लिए जब तक कर्मचारी आता तब तक उसमें डमी हार्ड डिस्क रख दी जाती थी। कंपनी की ओर से जब वही हार्ड डिस्क दूसरे लोगों को भेजी गई। तब उसके डमी होने की बात सामने आई। इस पर गोदाम की जांच की गई । जिसके बाद पूरा प्रकरण सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें