शिलान्यास करते हुए विधायक मनीष असीजा एवं जैन समाज के लोग। स्त्रोत: आयोजक।
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित न्यू तिलक नगर में शनिवार को धर्म और आस्था से ओतप्रोत माहौल के बीच भगवान श्री 1008 पद्म प्रभु जिनालय के नवीन जैन मंदिर का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ।
मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में किया गया। शहर के श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर शिलान्यास की विधि पूरी की गई। शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिनालय निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर विमलेश कुमार जैन, दिनेश जैन, संजीवकांत, बृजेश जैन और मनीष जैन आदि शामिल रहे।