नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान की याचिका पर जेल डॉक्टर से रिपोर्ट मांगी है। बाल्यान महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) मामले में न्यायिक हिरासत में मंडोली जेल में बंद हैं।
ऐसे में उन्होंने चिकित्सीय कारणों से इलेक्ट्रिक केटल प्रदान करने की अदालत से गुहार लगाई थी। सुनवाई के दौरान बाल्यान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। उनकी ओर से पेश वकील ने आवेदन दायर किया। इसमें कहा गया है कि उनके पास चिकित्सीय समस्याएं हैं जिनके लिए हॉट पैक की आवश्यकता है। ऐसे में उन्हें इलेक्ट्रिक केटल की जरूरत है। इस तर्क को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश डॉ. विशाल गोगने ने अगली सुनवाई 14 नवंबर के लिए तय की। ब्यूरो