सुनील भराला ने कहा कि विदेशी शक्तियां जो युवाओं को नशे में घोलने का कार्य कर रही हैं, वह भारत को खोखला करने की एक बड़ी साजिश है। देश के खिलाफ हो रही इस बड़ी साजिश व नशाखोरी को रोकने के लिए परशुराम स्वाभिमान सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर इसे रोकने में सरकार की मदद करनी चाहिए।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के बैनर तले सोमवार को दिव्य दक्षिणा कार्यक्रम एवं भगवान परशुराम के जीवन संस्करण पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक संरक्षक राष्ट्रीय परशुराम परिषद व निवर्तमान राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनील भराला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की राष्ट्रीय सह-संयोजक (धर्म प्रकोष्ठ) महामंडलेश्वर साध्वी राधा सरस्वती महाराज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पंडित सुनील भराला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने विगत आठ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसमें भगवान श्री परशुराम की जन्मभूमि सहित 55 स्थानों की घोषणा हुई है। श्री परशुराम कुंड तीर्थ अरुणाचल प्रदेश में गत वर्षों में 25,000 यात्रियों ने परशुराम कुंड के दर्शन किए थे। माघ मेले में हजारों लोगों ने साधु-संतों के कार्यक्रम आयोजित किए। आगामी 2024-25 में कुंभ की तैयारी करने का भी अभियान चलाना चाहिए और युवाओं व युवतियों को परिषद की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए।
भराला ने कहा कि विदेशी शक्तियां जो युवाओं को नशे में घोलने का कार्य कर रही हैं, वह भारत को खोखला करने की एक बड़ी साजिश है। देश के खिलाफ हो रही इस बड़ी साजिश व नशाखोरी को रोकने के लिए परशुराम स्वाभिमान सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर इसे रोकने में सरकार की मदद करनी चाहिए। लड़कियां जो अश्लील कपड़े पहन कर बाहर निकलती हैं, परशुराम शक्ति वाहिनी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर उन सभी अश्लीलता फैलाने वाली वस्तुओं पर रोक लगवाने का काम करना चाहिए और उन सभी लड़कियों को बताना और समझाना चाहिए कि हमारी संस्कृति इस प्रकार की नहीं है। ऐसे सामाजिक कार्यों को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
भराला ने पत्रकारों व पदाधिकारियों के सवालों के जवाब में बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी पुरुष के ऊपर पेशाब करना घिनौना और अमानवीय कार्य था। इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। ऐसा व्यक्ति का समाज से कोई लेना-देना नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के महानगर अध्यक्ष गौरव शर्मा और संचालन संयोजक योगेश शर्मा ने किया। इस मौके पर परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे।