फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : दाखिले के लिए कॉलेज व कोर्स का करना होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत दाखिले का दूसरा चरण शुरू
विज्ञापन


-24 जुलाई तक पंजीकरण, कॉलेज व कोर्स की वरीयता भर सकेंगे छात्र
-समय सीमा के बाद कॉलेज, कोर्स बदलने की नहीं मिलेगी अनुमति


-छात्र अपने सीयूईटी यूजी पेपर को उन विषयों के साथ मैप करेंगे, जो उन्होंने बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण किए हैं

-कॉलेज व कोर्स के क्रम बदलने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध टॉप-बॉटम वरीयता चिन्ह का प्रयोग करना होगा

-सीटें बचने पर छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा, तब वे अपनी वरीयता को दुबारा व्यवस्थित कर सकेंगे

-पहली सीट आवंटन लिस्ट से पहले संभावित सूची जारी की जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2023-24 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण में छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा। विवि ने सोमवार से दाखिले के दूसरे चरण को शुरु कर दिया। इस चरण में वे छात्र, जिन्होंने पहले चरण (पंजीकरण) को पूरा किया है, वह अपने डैश बोर्ड पर जाकर अपना कॉलेज व कोर्स चयन कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर जाकर अब तक पंजीकरण नहीं किया है, वह भी 24 जुलाई तक पंजीकरण कर पहले चरण व दूसरे चरण को पूरा कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया व कॉलेज व कोर्स चयन की प्रक्रिया 24 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक समाप्त हो जाएगी।

इस तरह से अब आवेदन भी किया जा सकेगा और छात्र कॉलेज व कोर्स की वरीयता का चयन भी कर सकेंगे। पोर्टल पर वरीयता चयन सेक्शन में कॉलेज व कोर्स के क्रम को देना है। उपलब्ध वरीयता टैब सभी संभावित कोर्सेज व कॉलेज संयोजन को प्रदर्शित करेगा। इसमें से छात्र को अपना विषय व कोर्स चुनना है। इसके अलावा छात्र एडवांस फिल्टर टैब का उपयोग कर सकते हैं। इसमें वह कॉलेज व कोर्स को फिल्टर कर सकते हैं। छात्र को अपनी पसंद के अनुसार वरीयता का चयन करना है। छात्रों के कॉलेज व कोर्स की वरीयताओं का चयन करने के बाद 27 जुलाई शाम पांच बजे तक वह ऑटो लॉक हो जाएंगी। इन्हीं वरीयताओं के आधार पर उन्हें दूसरे राउंड के तहत होने वाली सीट आवंटन प्रक्रिया में सीट आवंटित की जाएगी। दूसरे चरण में छात्रों को अपने सीयूईटी यूजी पेपर (जो एंट्रेस में दिए गए) को उन विषयों के साथ मैपिंग करनी है, जो उन्होंने बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण किए हैं। बारहवीं में जिन विषयों को पास किया होगा सीट आवंटन के समय उन पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


20 जुलाई तक हो सकेगा आवेदन में सुधार

जिन छात्रों ने दाखिले के पहले चरण(आवेदन-पंजीकरण) को पूरा किया है और कुछ सुधार करना चाहते हैं तो वह अपने आवेदन फॉर्म में 20 जुलाई तक सुधार कर सकेंगे। यह एक बार के लिए दी गई सुविधा होगी। इसमें छात्र अपने प्रोफाइल को अपडेट कर सकेंगे। इसके साथ ही ओबीसी, ईडब्लूएस, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक आवेदक व पीडब्लयूबीडी उम्मीदवार अपने अपडेटेड दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों को दुबारा अपलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपने नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लिंग, पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, श्रेणी, बदलने की अनुमति नहीं होगी। सुधार सुविधा के दौरान छात्र ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के लिए भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। हालांकि वह अपने दस्तावेजों को दुबारा अपलोड कर सकते हैं। छात्र ने जो दस्तावेज व प्रमाणपत्र कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर अपलोड किए होंगे, दाखिले के लिए उन पर ही विचार किया जाएगा।
-

मेरिट स्कोर के लिए सीयूईटी के सामान्यीकृत स्कोर को देखेगा डीयू

दूसरे चरण में छात्र अपने सीयूईटी के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर अपने कोर्स संबंधित सीयूईटी स्कोर को देख सकेंगे, जिनमें वह दाखिले के योग्य हैं। इस कोर्स संबंधित सीयूईटी स्कोर की स्वत: गणना होगी, जो कि छात्र के डैशबोर्ड पर दिखाई देगा। डीयू सीट आवंटन के लिए छात्र के सीयूईटी के सामान्यीकृत स्कोर (विषय आधारित) को ही देखेगा।
-

कॉलेज व कोर्स बदलने के लिए टॉप-बॉटम वरीयता नंबर का करें उपयोग

यदि छात्र अपने कॉलेज व कोर्स के क्रम बदलना चाहता है। तब वहां पोर्टल पर उपलब्ध टॉप-बॉटम वरीयता चिन्ह का उपयोग कर सकता है। जैसे ही उसने अपनी वरीयता भर दी तो उसका क्रम दिखाई देगा। वरीयता क्रम से संतुष्ट होने के बाद को सेव चेंजेस का बटन दबाना होगा। इससे उसकी प्राथमिकताएं तय हो जाएंगी।


पहले राउंड में ज्यादा सीटों का आवंटन होगा

सीटें खाली होने की स्थिति से बचने के लिए आवंटन के पहले दौर में सभी कॉलेज में सभी प्रोग्रामों के लिए अनारक्षित(सामान्य), ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में 20 फीसदी और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30 फीसदी अतिरिक्त सीट आवंटन किया जाएगा। हालांकि जिन कॉलेजों में पिछले साल स्वीकृत सीटों से पांच फीसदी कम दाखिले वापस लिए गए थे वहां अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्लयूएस के लिए 10 फीसदी और और एससी एसटी पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 15 फीसदी अतिरिक्त सीट आवंटन किया जा सकता है।


ज्यादा से ज्यादा कॉलेज व कोर्स का चयन करें

डीयू प्रशासन की सलाह है कि कॉलेज व कोर्स का ज्यादा से ज्यादा चयन करें। इसके लिए वरीयता भी ध्यान से चुनें। वरीयता भरने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कॉलेज व कोर्स बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-

पंजीकरण में विफल रहने वालों के लिए मिड-एंट्री

पहले चरण(आवेदन-पंजीकरण प्रक्रिया) के दौरान पंजीकरण नहीं कर सके छात्रों को मिड एंट्री करने का अवसर मिलेगा। यह अवसर छात्रों को दो सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद खाली सीटों को भरने के लिए दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार 1000 रुपये मिड-एंट्री प्रवेश शुल्क का भुगतान करके बीच में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि पहली व दूसरी सूची के दौरान आवंटित सीटों पर दावा करने का कोई अधिकार मिड-एंट्री करने वाले छात्रों के पास नहीं होगा।
-

सीटें खाली रहने पर दाखिले के और राउंड आयोजित होंगे

डीयू दाखिले के लिए तीन सीट आवंटन सूची जारी करेगा। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो दाखिले के लिए और आवंटन सूची जारी कर दाखिले के और राउंड आयोजित होंगे। यह राउंड 26 अगस्त के बाद आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी डीयू दाखिला पोर्टल पर जारी की जाएगी।


वेबिनार से मिलेगी दाखिले की जानकारी

डीयू में दाखिले संबंधित जानकारी देने के लिए 21 जुलाई को फिर से ऑनलाइन वेबिनार शुरु किए जा रहे हैं। इसमें दाखिला शाखा की ओर से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम व दाखिला प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। यह सीरीज ऑफ वेबिनार होंगे, जिसमें अलग-अलग टॉपिक को लिया जाएगा। इन वेबिनार का लाइव टेलीकॉस्ट डीयू के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। वहीं कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम की प्रक्रिया के लिए डीयू ने स्नातक स्तर के इंर्फोमेशन बुलेटिन को पढ़ने की सलाह दी है। वहीं डीयू ने छात्रों के सवालों के जवाब के लिए हेल्पडेस्क, चैटबोट, ईमेल की व्यवस्था की है। डीयू के विभिन्न कॉलेजों में भी हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन



पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरु होंगी

डीयू में स्नातक कोर्सेज के पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर के लिए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जुलाई से होगी। पहली व दूसरी सीट आवंटन सूची के आधार पर जिनका दाखिला हो जाएगा उनके लिए कक्षाएं शुरु कर दी जाएंगी। बाद में जिनके दाखिले होंगे वह कक्षाएं शुरू होने के बाद शामिल हो सकेंगे।

दूसरा राउंड सीएसएस आवंटन-दाखिला शेड्यूल

कॉलेज व कोर्स भरने की वरीयता


-17 जुलाई

वरीयता भरने की अंतिम तिथि


-24 जुलाई(शाम 4:59 मिनट)

वरीयताएं ऑटो लॉक



-27 जुलाई(शाम पांच बजे)

सिमुलेटेड सूची




-29 जुलाई (शाम पांच बजे)

वरीयताओं में बदलाव



-29 जुलाई से 30 जुलाई (आधी रात)

पहली सीएसएएस आवंटन सूची


-01 अगस्त (शाम पांच बजे)

सीट स्वीकार करना



-01 अगस्त से 04 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-01 अगस्त से 05 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-06 अगस्त( शाम 4:59 मिनट)

खाली सीटों की जानकारी


-07 अगस्त शाम पांच बजे

वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित करना

-07 अगस्त शाम पांच बजे से 08 अगस्त शाम 4:59 मिनट

दूसरी सीट आवंटन सूची


-10 अगस्त शाम पांच बजे

सीट स्वीकार करना



-10 अगस्त से 13 अगस्त शाम 4:59 मिनट

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-10 अगस्त से 14 अगस्त शाम 4:59 मिनट

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-15 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

तीसरा राउंड

खाली सीटों की जानकारी


-17 अगस्त शाम पांच बजे

मिड एंट्री, वरीयताओं को व्यवस्थित करना
-17 अगस्त से 19 अगस्त शाम 4:59 मिनट

तीसरी सीट आवंटन सूची


-22 अगस्त शाम पांच बजे

सीट को स्वीकार करना



-22 अगस्त से 24 अगस्त शाम 4:59 मिनट

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-22 अगस्त से 25 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि
-26 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें