ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद एक नाइजीरियन कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नाइजीरियन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह कैदी एनडीपीएस एक्ट के मामले में कई वर्षों से जेल में बंद था। कैदी लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से ग्रसित था।
विज्ञापन
उसे इस बीमारी के चलते पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी बढ़ने पर उसे कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला इकोटेक-1 थाना क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस और जेल प्रशासन इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।