फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक से टकराने पर कार सवार विदेशी दंपती से मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

बाइक से टकराने पर कार सवार विदेशी दंपती से मारपीट, तोड़फोड़

-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में नवादा गोल चक्कर के पास की घटना, डिलिवरी बॉय समेत चार गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के नवादा गोल चक्कर के पास रविवार शाम बाइक में टक्कर लगने पर डिलिवरी बॉय ने अपने साथियों के साथ विदेशी दंपती से मारपीट की। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान एच्छर गांव निवासी आर्यन, बोड़ाकी निवासी विपिन, गौड़ सिटी निवासी नवीन और शाहदरा निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे निवासी मस्क्यू फियोंस अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर नोएडा के पाई-वन सेक्टर में रहते हैं। रविवार शाम वह अपनी कार में पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। नवादा गोल चक्कर के पास उनकी कार बाइक से टकरा गई। बाइक जोमैटो के डिलीवरी बॉय की थी। टक्कर के बाद डिलिवरी बॉय और विदेशी दंपती के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान डिलीवरी बॉय के साथी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले दंपती के साथ मारपीट की और फिर हेलमेट व पत्थर से विदेशी दंपती की कार में तोड़फोड़ की। इससे दंपती घबरा गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि विदेशी नागरिकों की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें