फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में घर के बंटवारे में दो भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसमें शुक्रवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच लड़ाई अधिक बढ़ गई। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बड़े भाई पर अधिक वार होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में हरिओम (35) और उमेश (25) पुत्र बृजलाल में लंबे समय से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों में शुक्रवार की सुबह बहस होने लगी। इस दौरान छोटे भाई उमेश ने अपने बड़े भाई हरिओम पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उनके पेट, छाती और सिर में काफी घाव हो गए। बड़े भाई हरिओम ने भी छोटे भाई पर पलटवार किया। हरिओम को अधिक चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पाकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल छोटे भाई उमेश को नलहड मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उमेश के भी सिर, पेट व पैरों में काफी चोटें आई हैं। वहीं, इस घटना के बाद गांव में एकदम सन्नाटा छाया हुआ है। गांव के सरपंच संतलाल ने बताया कि मामले के बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
अभी परिजनों की ओर से शिकायत दी जा रही है। शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। यह विवाद दोनों भाइयों के घर के बंटवारे का है। शिकायत मिलने पर आरोपी उमेश के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक हरिओम का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप मोर, थाना प्रभारी, रोजका मेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें