फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 घंटे गुल रही बिजली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। शुक्रवार को लगातार 15 घंटे बिजली गायब रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। बगैर बिजली के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा है। शुक्रवार तड़के तीन बजे करीब बिजली गायब हुई और शाम को छह बजे के बाद आई। भट्टीपुर स्थित बिजली घर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। सुरेन्द्र, दीपक, रमेश, नसीम, जाहिद, जब्बार का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। चौबीस घंटे में दस बारह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बगैर बिजली के लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है। रात व दिन में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इन दिनोंं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र के नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, शेरपुर, भट्टीपुर, बादशाहपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला समेत कई गांवों के लोगों को बगैर बिजली के परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के जेई राधेश्याम का कहना है कि शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हवा से बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया था। फाल्ट को ढूंढने और ठीक करने में समय लगा है। इसके बाद क्षेत्र में बिजली की लाइनों के तार बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें