फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चंदौसी में फुटकर के लाइसेंस पर की जा रही थी खाद्य पदार्थों की पैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर जिले में कई स्थानों पर चेकिंग की। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। चंदौसी के मुंसिफ रोड स्थित धन्नूमल ट्रेडर्स पर खाद्य पदार्थों की रिटेल (फुटकर) बिक्री के लिए लाइसेंस मिला, लेकिन मौके पर दुकान में खाद्य पदार्थों की पैकिंग की जा रही थी।सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गुन्नौर के गांव बैरपुर में किराना स्टोर से कुट्टू का आटा, रजपुरा में किराना स्टोर से मूंगफली दाना, चंदौसी में एक मार्ट से साबूदाना, लोहाट बाजार में मूंगफली दाना, बहजोई में इस्लामनगर रोड पर दुग्ध वाहन से दूध व संभल के कोटपूर्वी में एक दुकान से सेंधा नमक का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

एसीएफ ने बताया कि चंदौसी के मुंसिफ रोड स्थित धन्नूमल ट्रेडर्स पर खाद्य पदार्थों की रिटेल (फुटकर) बिक्री के लिए लाइसेंस मिला, लेकिन मौके पर दुकान में खाद्य पदार्थों की पैकिंग की जा रही थी। इस पर खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर तत्काल रोक लगाते हुए लाल मिर्च व हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। वहीं, निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर फर्म को नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 19 सितंबर को भी चेकिंग कर 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। चेकिंग में सीएफएसओ राहुल सिंह समेत एफएसओ राजेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, रामजीत, राजीव कुमार व अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें