फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिप्टी सीएमओ के बाद दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को पत्र भेजा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिसरख क्षेत्र के क्लीनिक संचालक से रिश्वत मांगने के मामले में डिप्टी सीएमओ के बाद अब दो अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। शासन के अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को पत्र भेजा है। शासन की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित डिप्टी सीएमओ डॉ. सचिंद्र मिश्रा को नोटिस देकर कार्यमुक्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2026 में क्लीनिक पंजीकरण के बहाने संचालक से रिश्वत मांगने का मामला जिले के एक बड़े जनप्रतिनिधि के पास पहुंचा था। प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने तत्काल प्रभाव से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया था। उन्हें मेरठ मंडल के अपर निदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ के 22 अक्तूबर को शासन स्तर से निलंबन की कार्रवाई होने के बावजूद अस्पतालों एवं केंद्रों के पंजीकरण का काम भी किया। हालांकि, सीएमओ ने इससे इन्कार किया है। बताया गया कि इस प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग के दो अन्य कर्मचारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। इनमें ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन से निलंबन की कार्रवाई होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा को कार्यमुक्त कर दिया है। अस्पतालों एवं केंद्रों के पंजीकरण का दायित्व उन्होंने अपने पास रखा है। दूसरे अधिकारी को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें