फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिश्रित कूड़ा उठाने वाले पांच अनाधिकृत वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रित कूड़ा उठाते मिले पांच वाहन, प्राधिकरण ने किए जब्त
विज्ञापन

–सेक्टर-18 के डीएलएफ मॉल और सेक्टर-62 के दो स्थानों पर रात में हुई औचक कार्रवाई
–अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही कूड़ा उठवाने की अपील

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मिश्रित कूड़े के अवैध उठान पर रोक लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार रात औचक निरीक्षण अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के साथ सेक्टर-18 और सेक्टर-62 में जांच की। इस दौरान मिश्रित कूड़ा उठाते मिले पांच अनाधिकृत वाहनों को जब्त किया गया। अभियान प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के निर्देश पर चलाया गया।



स्वास्थ्य एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग की टीम ने वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह और प्रबंधक गौरव शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान यह भी देखा गया कि कूड़ा उठाने वाले वाहन निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन






टीम ने सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास जांच की। यहां तीन अनाधिकृत वाहन मिश्रित कूड़ा उठाते मिले। टीम ने तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके बाद सेक्टर-62 स्थित बिंज सेंट्रल और आई-थम में भी जांच की गई। दोनों स्थानों पर एक-एक वाहन मिश्रित कूड़ा उठाते मिला। इन दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।



नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

प्राधिकरण के अनुसार, पांचों वाहनों के खिलाफ म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट नियमावली के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिश्रित कूड़ा उठाने वाले अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन




प्राधिकरण ने शहरवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से गीले और सूखे कूड़े को स्रोत पर ही अलग करने की अपील की है। साथ ही केवल अधिकृत एजेंसी या माध्यम से ही कूड़ा उठवाने को कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देर रात औचक निरीक्षण और निगरानी नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें