फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किकबॉक्सिंग में जिले के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक के साथ बढ़ाया जिले का नाम
विज्ञापन

फोटो
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किए हैं। इनमें एक स्वर्ण पदक समेत दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। मेरठ स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 11 मई से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
अयांश शर्मा ने 21 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं तनया जोशी ने 21 किलो भार वर्ग में और मायरा जोशी ने 28 किलो भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। इसी तरह रजत चौहान और सुजल सिंह राजपूत ने 41 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता मिली। वहीं, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जफर खान ने कहा कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें