नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के तहत अगाहपुर गांव में पानी खरीदने रुके एक युवक के साथ कार सवार तीन लोगों ने मारपीट की। सलारपुर निवासी कुनाल कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे वह जम्मू से अपने घर लौट रहे थे। अगाहपुर गांव के पास वह एक दुकान पर पानी लेने के लिए रुके। इसी दौरान वहां कार सवार तीन युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। कुनाल द्वारा विरोध किए जाने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की।थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो