फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेम जाल में फंसाकर पांच लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियों ने पीड़ित को गोवा ले जाने का झांसा देकर बुलाया
विज्ञापन

बातचीत के दौरान पहुंचे दो युवकों ने मारपीट कर छीन लिए रुपये

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में प्रेम जाल में फंसाकर 51 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति से 5 लाख रुपये की ठगी और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव भनौता खेड़ी निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कई दिन पहले एक नंबर से फोन आने लगा। फोन करने वाली दो युवतियों ने खुद के नाम विनिक्षा और खुशी बताए। धीरे-धीरे दोनों ने प्रेमभरी बातें कर उसे जाल में फंसा लिया।
पीड़ित ने बताया कि युवतियों ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे शादी का वादा किया। बातचीत बढ़ने पर वह भी भावनात्मक रूप से जुड़ गया। कई बार बातों में फंसाकर उससे ऑनलाइन 50 हजार रुपये भी अपने खातों में जमा करा लिए। इसके बाद युवतियों ने शादी से पहले गोवा घूमने का लालच देकर उससे 5 लाख रुपये मांगे और मिलने के लिए कासना स्थित निहाल देव पार्क बुलाया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार 29 नवंबर की शाम पीड़ित निर्धारित स्थान पर पहुंचा और दोनों युवतियों से बातचीत कर रहा था। तभी दो युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने पहले मारपीट की और फिर साजिशन 5 लाख रुपये छीनकर ले गए। चारों आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की या परिवार को बताया तो उनकी बातचीत और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह लोक-लाज के डर से कई दिनों तक चुप रहा लेकिन जब परिवार के लोगों ने 5 लाख रुपये का हिसाब पूछा तब उन्होंने पूरी घटना बताई। इसके बाद ही कासना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें