फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंदूक के बल पर अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने अधिवक्ता के सीने पर लाइसेंसी बंदूक रखकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी प्रहलाद सिंह एडवोकेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि गांव का ही गौरव शर्मा थाने का एचएस है। छह महीने पहले गौरव एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर घर पर आकर रंगदारी मांगने लगा। खर्चे के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग उनके सीने पर बंदूक रखकर की। परिवार वालों के इकट्ठा होने पर वह भाग गया था।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को देररात 10.30 बजे वही लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और कहना लगा कि बहुत पटाखे छोड़े हैं। पांच लाख रुपये दे, नहीं तो जान से मार दूंगा। बंदूक सीने से सटाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों के आने पर भाग गया।
सुबह प्रहलाद सिंह पत्नी के साथ स्नान करने चले गए। 10.30 बजे वापस आए तो बच्चों ने बताया कि आरोपी ने दो बार बाइक से घर आकर गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर गौरव शर्मा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें