फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद दीवार में घुसी कार, आरोपी कार चालक पर केस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले ई रिक्शा में टक्कर मारी और फिर पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए दीवार में घुस गई। इसमें ई रिक्शा चालक, दो महिलाएं और कार सवार दो युवक घायल हो गए। सभी घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार की टक्कर से रेलिंग और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-44 निवासी कार्तिक और आदित्य कार से तड़के घूमने के लिए घर से निकले। सुबह साढ़े छह बजे के करीब सेक्टर-60 स्थित आईएनरजाइजर बिल्डिंग के पास आदित्य ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक नितेश घायल हो गया। इसके बाद थोड़ी ही दूर पर अनियंत्रित कार ने खोड़ा निवासी चांदनी और नीतू को भी टक्कर मार दी। इसके बाद तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई। इससे दीवार और रेलिंग को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गई। इस मामले में मकान मालिक रोहित की शिकायत पर सेक्टर-58 पुलिस ने आदित्य और कार्तिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस ने कार सवारों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। जहां कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी थी वहीं पास में ही पीसीआर खड़ी थी। सूचना मिलते ही पीसीआर जब घटनास्थल पर पहुंची तो कार सवार पुलिस को देखते ही भाग निकले। आदित्य सोमवार को ही वैष्णोदेवी का दर्शन कर नोएडा लौटा था। कार के अंदर से शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली हैं। हादसे के समय कार सवारों के नशे में होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें