फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: गुलशन बेलिना सोसाइटी के टावर की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे रहे सात बच्चे, पार्टी मनाकर लौट रहे थे सभी

Sat, 05 Nov 2022 09:28 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में लगातार बच्चों के लिफ्ट में फंसने की घटना हो रही है। कुछ दिन पहले पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में एक बच्चा 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा था। इससे बच्चा काफी दिन तक सदमे में रहा था।
विज्ञापन
इसी लिफ्ट में फंसे थे पांचों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में खस्ताहाल लिफ्ट में बच्चों के फंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शुक्रवार रात ग्रेनो वेस्ट की गुलशन बेलिना सोसाइटी के टावर ई की लिफ्ट में करीब 40 मिनट तक सात बच्चों के फंसने का मामला सामने आया है। बच्चों ने चिल्ला कर मदद मांगी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बार-बार अलार्म बजाया। इस पर भी सुरक्षाकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट की चाबी मिलने में काफी समय लग गया। इस कारण बच्चों को निकालने में देरी हुई। वहीं, लिफ्ट के सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले। घटना के बाद से निवासियों में काफी रोष है। उन्होंने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि शुक्रवार शाम टावर ई में 14वीं मंजिल पर राजू शर्मा के फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी थी। सोसाइटी के अलग-अलग टावर के बच्चे भी पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब 9:40 बजे सात बच्चे घर जाने के लिए निकले थे। अचानक झटके के साथ लिफ्ट 14वीं मंजिल पर ही अटक गई। काफी देर फंसे रहने के बाद कुछ निवासियों ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने आपातकालीन नंबर पर फोन किया, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद लोगों ने टावर के सुरक्षाकर्मी को सूचना दी, लेकिन उसके पास लिफ्ट खोलने की चाबी नहीं थी। सोसाइटी के मुख्य गेट पर चाबी लाने की सूचना दी गई। ऐसे में चाबी लाने में करीब 40 मिनट लग गए। इसके बाद बच्चों को बाहर निकाला गया।

खराब मिला लिफ्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा
निवासियों ने बताया कि लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। शनिवार को निवासी फुटेज देखने पहुंचे तो पता चला कि लिफ्ट का सीसीटीवी कैमरा खराब है। मेंटेनेंस टीम से जवाब मांगा गया तो उन्होंने बताया कि कई टावर के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, इन्हें ठीक कराने के लिए कंपनी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बार-बार हो रही है बच्चों के फंसने की घटना
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में लगातार बच्चों के लिफ्ट में फंसने की घटना हो रही है। कुछ दिन पहले पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में एक बच्चा 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा था। इससे बच्चा काफी दिन तक सदमे में रहा था। परिजनों के साथ निवासियों ने बिल्डर की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, सभी सोसाइटियों में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में लापरवाही बरती जा रही है। प्राधिकरण से भी लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें