फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिटनेस तो हुआ नहीं, नो पार्किंग में खड़े 22 वाहनों के चालान अलग काट दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एआरटीओ कार्यालय पर वाहनों की फिटनेस कराने आए मालिकों को बृहस्पतिवार को दोहरा खामियाजा भुगतना पड़ा। सुबह से ही वाहन संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाहन खड़े रहे तो काम नहीं हुआ। मुरादाबाद से आरआई के नहीं आने के कारण वाहनों की फिटनेस भी टल गई। दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली और यातायात पुलिस ने 22 वाहनों के नो पार्किंग को लेकर 500-500 रुपये के चालान ऊपर से काट दिए। बताते चलें कि परिवहन विभाग ने फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों को खड़े करने के लिए अस्थायी व्यवस्था नहीं की है। हालांकि एआरटीओ का कहना है कि वाहनों के लिए अस्थायी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद में आरटीओ कार्यालय में तैनात आरआई हरिओम संभल एआरटीओ कार्यालय से अटैच हैं। आरआई सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को यहां आकर वाहनों की फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करते हैं। बृहस्पतिवार को कई वाहन मालिक फिटनेस कराने के लिए वाहनों को लेकर एआरटीओ कार्यालय आए लेकिन यहां अस्थायी व्यवस्था नहीं होने की वजह से वाहन संभल-मुरादाबाद मार्ग पर खड़े कर दिए। दोपहर तक आरआई नहीं आए तो वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी।
इस बीच कोतवाली और यातायात पुलिस पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने नो पार्किंग को लेकर 12 और यातायात पुलिस ने 10 वाहनों के चालान कर दिए। यह चालान 500-500 रुपये के थे। इनमें ट्रक, डीसीएम, डंपर आदि वाहन रहे। चालान की कार्रवाई से वाहन मालिकों में खलबली का माहौल बन गया।
विज्ञापन

वाहन मालिकों ने इस कार्रवाई को लेकर रोष जाहिर किया। वाहन मालिकों का कहना है कि फिटनेस को लाए गए वाहन को खड़े करने की अस्थायी व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। जब अस्थायी व्यवस्था नहीं है तभी वाहन संभल-मुरादाबाद मार्ग पर खड़े किए थे। अगर आरआई आते तो शायद यह कार्रवाई भी नहीं होती। बहरहाल, वाहनों को फिटनेस के लिए लाए जाने के कारण काम नहीं किया जा सका, ऊपर से वाहन मालिकों को चालान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

00000000

.फिटनेस के लिए आए वाहनों के चालान का मामला जानकारी में आया है। वाहनों को खड़े करने के लिए अस्थायी व्यवस्था कराई जाएगी।
-अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ संभल
00000000

.संभल में आरआई की तैनाती नहीं है। टेक्निकल कामों के लिए बुलाया जाता हैं तो आता हूं। चार दिन की छुट्टी हूं, इसलिए नहीं पहुंच सका। -हरिओम, आरआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें